सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा: शराब सेवन कर वाहन चलाने, तेज आवाज वाले साइलेंसर और नाबालिग ड्राइविंग पर की गई वैधानिक कार्यवाही सुरक्षित यातायात के लिए धमतरी पुलिस का विशेष अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही,नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों को दी गई सख्त हिदायत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पाण्डेय के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू के नेतृत्व में दिनांक 20 नवंबर 2026 को विशेष वाहन चेकिंग एवं चालानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित प्रकरणों में वैधानिक कदम उठाए गए।(01)शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। शराब के नशे में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।(02)मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्यवाही वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज निकालने वालों के विरुद्ध भी यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई। चेकिंग के दौरान एक वाहन में लगा मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर संबंधित चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर ही साइलेंसर जब्त किया गया। इस प्रकार के साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ ही आम नागरिकों बुजुर्गों बच्चों एवं मरीजों को भी परेशानी होती है।(03)नाबालिग को वाहन देने वाले पालक के विरुद्ध कार्यवाही-वाहन जांच के दौरान एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी तथा नाबालिग को वाहन चलाने देने के संबंध में पालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट रूप से समझाया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना उनके जीवन के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम है।धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील-धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि-शराब का सेवन कर किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें।वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।तेज गति लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी से बचें।धमतरी पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।धमतरी पुलिस की सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर लगातार जारी है कार्यवाही।सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा।






