ग्राम डोड़की में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

सिन्हा समाज के सामुदायिक भवन एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता एवं ग्राम विकास पर दिया जोर धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोड़की में सिन्हा समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान विधायक ओंकार साहू ने सिन्हा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन समाज के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। वहीं सी.सी. रोड निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जीवन साहस, शौर्य, पराक्रम और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। सिन्हा समाज का सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और सभी समाजों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती जैसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। सामुदायिक भवन निर्माण से समाज के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।ग्राम सरपंच रामबत्ती अश्वनी सिन्हा ने कहा कि ग्राम डोड़की में सिन्हा समाज के सामुदायिक भवन एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन होना गांव के लिए खुशी और गौरव का विषय है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों एवं समाज के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने विधायक ओंकार साहू सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, ग्राम सरपंच रामबत्ती अश्वनी सिन्हा, जनपद सदस्य सूर्या प्रभा किशोर साहू रामकिसन सिन्हा, उपसरपंच डोड़की नोमेश सिन्हा सेक्टर अध्यक्ष तेजराम सिन्हा मोहन सिन्हा, होतेश्वरी सिन्हा देवसिंह बघेल जागेश्वरी ध्रुव भीष्म ध्रुव, रजनी ध्रुव दुर्गेश्वरी सिन्हा, संध्या देवांगन, हीराऊधी बांधे, संतोष सिन्हा, खेमिन सिन्हा, गणेश सिन्हा, खिलेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में सिन्हा समाज के सामाजिकजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।अंत में विधायक ओंकार साहू ने समस्त सिन्हा समाज को भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज की निरंतर उन्नति एकता और खुशहाली की कामना की |

 

 

 

 

 

Recent Posts