धमतरी/ दीपावली के पावन एवं प्रकाशमय पर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, शांति समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है। दीपावली हमें आपसी प्रेम भाईचारे सद्भाव और एकता के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देती है।उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। सभी के जीवन में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो और धमतरी सहित पूरा प्रदेश निरंतर विकास एवं उन्नति के पथ पर आगे बढ़े।सभापति ने सभी क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील करते हुए पुनः दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।





