धमतरी पुलिस का अवैध कारोबारियों पर कड़ा प्रहार: नगरी एवं मगरलोड में 1.46 लाख रूपये के अवैध पटाखे जब्त बिरेझर में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ प्रभावी कार्यवाही: विस्फोटक अधिनियम एवं आबकारी एक्ट के तहत 03 आरोपियों पर वैधानिक शिकंजा त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट: बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार तथा बिना वैध लाइसेंस पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना नगरी, थाना मगरलोड एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।कार्यवाही का विवरण -1. थाना नगरी – 1,30,000/-रूपये के अवैध पटाखे जब्त ग्राम फरसिया में घर स्थित दुकान में बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भंडारण एवं विक्रय किए जाने की सूचना पर निरीक्षक उमेश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके से आरोपी उदित नारायण सिन्हा,पिता जीवन लाल,निवासी फरसिया के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के लगभग 1,30,000/- रूपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।आरोपी का नाम उदित नारायण सिन्हा,पिता जीवन लाल,निवासी फरसिया, थाना-नगरी, जिला धमतरी (छ०ग०) 2. थाना मगरलोड – 16,500/-रुपये के अवैध पटाखे बरामद भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार एवं किराना स्टोर्स में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी भानूप्रताप साहू पिता धनीराम साहू(उम्र 36 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 03, मगरलोड के कब्जे से एक कार्टून में रखे विभिन्न कंपनियों के 16,500/-रूपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।आरोपी का नाम भानूप्रताप साहू पिता धनीराम साहू(उम्र 36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03,मगरलोड, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)3. चौकी बिरेझर – अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार ग्राम कंचना नाला पुल के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी प्रेम कुमार चतुर्वेदी पिता पंचराम चतुर्वेदी (उम्र 20 वर्ष) निवासी कंचना को अवैध रूप से देसी शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 11 पौवा देसी शराब, कीमत 1,100/-रूपये एवं बिक्री रकम 150/-रूपये कुल 1,250/-रूपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 375/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।आरोपी का नाम प्रेम कुमार चतुर्वेदी पिता पंचराम चतुर्वेदी (उम्र 20 वर्ष) निवासी कंचना चौकी बिरेझर ज थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों एवं अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण या क्रय–विक्रय न करें। अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।त्योहारी सीजन में आमजन की सुरक्षा शांति एवं कानून–व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recent Posts