धमतरी -: छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ – विशाल पदयात्रा एवं सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।रंजना साहू ने कहा है कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अराजकता फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब देने के लिए यह पदयात्रा महत्वपूर्ण है।उन्होंने भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि कल दिनांक 31 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे गौशाला मैदान, बिलईमाता मंदिर के पास, धमतरी में एकत्रित होकर पदयात्रा में शामिल हों।उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा सदर बाजार, घड़ी चौक, सिहावा चौक होते हुए शांति वाटिका, सिहावा रोड धमतरी में विशाल जनसभा के रूप में परिणित होगी। जनसभा को कुरूद विधायक अजय चंद्राकर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे संबोधित करेंगे।रंजना साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है।






