एलएलबी के प्राध्यापकों का स्थानांतरण रुकवाने छात्र-छात्राओं ने महापौर रामू रोहरा से की मुलाकात

बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी के विद्यार्थियों ने रखी अपनी समस्या, महापौर ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए उचित पहल का दिया भरोसा धमतरी/ बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में संचालित एलएलबी पाठ्यक्रम के समस्त प्राध्यापकों का स्थानांतरण कुरूद में प्रारंभ होने वाले बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए किए जाने की जानकारी मिलने के बाद विद्यार्थियों में चिंता का माहौल है। इस निर्णय से धमतरी में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को लेकर विद्यार्थियों ने महापौर जगदीश रामू रोहरा से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया।छात्र-छात्राओं ने महापौर को बताया कि कॉलेज के समस्त विधि प्राध्यापकों का स्थानांतरण हो जाने से उनकी नियमित पढ़ाई, कक्षाओं के संचालन एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों ने मांग की कि धमतरी में संचालित एलएलबी पाठ्यक्रम के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राध्यापकों का स्थानांतरण रोका जाए, ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर सुचारु रूप से जारी रह सके।विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने उनके शैक्षणिक हितों को महत्वपूर्ण बताते हुए इस विषय पर संबंधित उच्च शिक्षा विभाग एवं शासन के समक्ष उचित पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य सर्वोपरि है और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। धमतरी में विधि शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महापौर से आग्रह किया कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्राध्यापकों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल की जाए।

 

 

Recent Posts