सट्टा कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: आरोपी से 02 नग मोबाइल,नगदी एवं सट्टा-पट्टी सहित 15,250/-रूपये की सामग्री जब्त एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की वैधानिक कार्यवाही जारी धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रामसगरी गार्डन में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रामसगरी गार्डन के अंदर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन एवं नकदी रकम जब्त की।गिरफ्तार आरोपी का विवरण नाम: रघुवीर सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष पिता का नाम: विजय सिंह ठाकुर निवासी: रामसागर पारा, धमतरी जब्त सामग्री का विवरण 01 नग सट्टा-पट्टी एवं 01 नग डॉट पेन02 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 13,000/-रूपये नकद रकम 2,250/-रूपये कुल जब्ती कीमती 15,250/-रूपये वैधानिक कार्यवाही आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 275/26, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।धमतरी पुलिस की अपील:- आमजन से अपील है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।






