मोबाइल देखने की बात पर दोनों भाइयों के बीच हुआ विवाद, डंडे से हमला करने पर 16 वर्षीय छोटे भाई की मृत्यु शव की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यात्मक मृत्यु की पुष्टि के बाद खल्लारी पुलिस ने दर्ज किया हत्या का अपराध थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में दो भाइयों के बीच मोबाइल देखने की बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की मृत्यु होने के मामले में खल्लारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार किया गया है।संक्षिप्त विवरण दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि में कैलाश सोरी एवं उसका छोटा भाई कुंदन सोरी (16 वर्ष) खाना खाने के बाद घर के आंगन में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान मोबाइल देखने की बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बड़े भाई कैलाश सोरी ने डंडे से छोटे भाई कुंदन सोरी के सिर एवं पीठ पर वार कर दिया। इससे कुंदन जमीन पर गिर गया तथा उसके माथे एवं पैर में भी चोट आई। बाद में कुंदन की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर थाना खल्लारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।डॉक्टर से प्राप्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने पर थाना खल्लारी में धारा 103 बीएनएस. हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण कैलाश सोरी, पिता जैतराम सोरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम फरसगांव, थाना खल्लारी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।मृतक का विवरण कुंदन सोरी, पिता जैतराम सोरी, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम फरसगांव, थाना खल्लारी जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।धमतरी पुलिस की अपील: पारिवारिक एवं आपसी विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें तथा विवाद को हिंसक रूप लेने से रोकने के लिए समझदारी एवं शांति से काम लें।






