प्रथम दिवस मां अंगारमोती मंदिर में हरमीत सिंह होरा ने प्रज्वलित की ज्योत, मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी लिया आशीर्वाद धमतरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर धमतरी के आराध्य देवी मां अंगारमोती एवं मां विंध्यवासिनी के दर्शन और आशीर्वाद लेने कांग्रेस नेता एवं नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत होरा अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से धमतरी की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।नवरात्रि के प्रथम दिवस मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर हरमीत सिंह होरा ने माता रानी की पूजा-अर्चना की और ज्योत प्रज्वलित की। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।इसके पश्चात. हरमीत सिंह होरा धमतरी की आराध्य मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां से धमतरी में सुख-शांति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया उनके साथ विशाल शर्मा, विक्रांत शर्मा, अंकित गोयल, राहुल बक्तानी, पवन वाधवानी एवं सुरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।






