माहवारी पर चुप्पी तोड़ने की पहल, 30 हजार महिलाओं-बालिकाओं तक पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश

बाला संस्था और एनआरएलएम की पहल से 181 महिलाएं बनीं स्वास्थ्य प्रशिक्षक, वितरित किए जाएंगे रियूजेबल सेनेटरी पैड धमतरी /। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगरी के श्रृंगी ऋषि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता एवं रियूजेबल सेनेटरी पैड (बाला किट) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधियों ने आज इस पहल की शुरुवात के अवसर पर क्षेत्र की हजार महिलाओं को रियूजेबल सेनेटरी पैड का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़े संकोच और चुप्पी को दूर कर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि आज भी अनेक महिलाओं और बालिकाओं के लिए माहवारी पर खुलकर बात करना सहज नहीं है। उनके मन में सवाल और शंकाएं रहती हैं, लेकिन सही जानकारी और मार्गदर्शन का अभाव बना रहता है। ऐसे में यह पहल माहवारी से जुड़े भ्रम और झिझक को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।181 महिलाएं बनीं स्वास्थ्य प्रशिक्षक कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आईएएस जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में बाला संस्था और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के संयुक्त प्रयास से यह पहल संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले की 181 महिलाओं को स्वास्थ्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। ये प्रशिक्षित महिलाएं गांवों और समुदायों में जाकर मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित प्रबंधन के संबंध में महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करेंगी।30 हजार महिलाओं-बालिकाओं तक पहुंचेगी पहल इस अभियान के माध्यम से जिले की करीब 30 हजार बालिकाओं एवं महिलाओं तक रियूजेबल सेनेटरी पैड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बाला किट के उपयोग से महिलाओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ मासिक धर्म प्रबंधन के साथ-साथ बार-बार डिस्पोजेबल पैड खरीदने के खर्च में भी राहत मिलेगी।अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि माहवारी कोई शर्म का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा स्वाभाविक विषय है। सही जानकारी, स्वच्छता और संवाद के जरिए महिलाओं एवं किशोरियों को स्वस्थ और आत्मविश्वासी बनाया जा सकता है।

Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम