विश्व वंदनीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ शहर धमतरी द्वारा वृहद स्वच्छता कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया lकार्यक्रम के तहत साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने मंदिर-देवालयों तथा सार्वजनिक स्थलों में श्रमदान कर साफ-सफाई एवं सामाजिक भवन पोस्टऑफिस वार्ड से लेकर घड़ी चौक तक नारा स्लोगन साथ के नशा मुक्ति रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। नशा मुक्ति रैली के दौरान रमसगरी गार्डन हनुमानगुड़ी के पास स्थित महात्मा गांधी जी एवं घड़ी चौक में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किए।इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन का काम नहीं है अपने घर अपने परिवेश और आसपास की साफ-सफाई रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश से ही स्वस्थ जीवन संभव है और इसका लाभ हमें ही मिलता है। महात्मा गांधी जी के स्वच्छ एवं नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए समाज को निरंतर ऐसे रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर तहसील साहू समाज शहर धमतरी के संरक्षक यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, विजय गौतम साहू , रोहित साहू, लीलाराम साहू,अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ,उपाध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू , व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मण साहू ,अंकेक्षक गिरीश साहू , संगठन सचिव रामेश्वर साहू , कोषाध्यक्ष देवेंद्र साहू, सेवक साहू नीलमणि साहू, राजेश देवान, पितांबर साहू, मदन साहू, ललित साहू, कोमल साहू ,चंदूलाल साहू, मतेश्वर साहू , साहू ,गिरवर साहू ,कैलाश साहू , भव्यम साहू, राजू साहू ,दीपिका साहू ,पुष्पा साहू, ओम कुमारी साहू ,मीना साहू एवं सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।







