“हज़रत जिलानी सरकार का विसाल, नमाज़-ए-जनाज़ा 28 सितंबर को”

गड़चिरौली शरीफ के हज़रत सय्यद अहमद जिलानी सरकार का इंतकाल, अकीदतमंदों में गम की लहर

बालोद :– गड़चिरौली शरीफ। इंतिहाई अफसोस के साथ यह खबर दी गई कि गड़चिरौली शरीफ के बुजुर्ग-ए-दीन हज़रत सय्यद अहमद जिलानी सरकार इस दुनिया-ए-फानी से पर्दा फरमा कर अपने खालिक-ए-हकीकी से जा मिले। उनके इंतकाल की खबर से उनके चाहने वालों, मुरीदीन और अकीदतमंदों में गम की लहर दौड़ गई।
हज़रत की वफात पर अकीदतमंदों ने गहरे रंज का इजहार करते हुए अल्लाह तआला से दुआ की कि अल्लाह तआला हज़रत के दरजात बुलंद फरमाए, उनकी मगफिरत फरमाए और उन्हें अपनी खास रहमत व करम से नवाजे।
साथ ही तमाम चाहने वालों, मुरीदीन और अकीदतमंदों को इस सदमे पर सब्र-ए-जमील अता फरमाने और उनके दिलों को सब्र व सुकून से भरने की दुआ की गई।
जानकारी के मुताबिक हज़रत के नमाज़-ए-जनाज़ा 28 सितंबर 2026 को बाद नमाज़-ए-फज्र अदा की जाएगी।
आमीन या रब्बल आलमीन।

Recent Posts