धमतरी के ऐतिहासिक तालाब को मिलेगा नया स्वरूप धमतरी। मिशन अमृत 2.0 के तहत शहर के ऐतिहासिक मकई तालाब के रिज्यूविनेशन (पुनर्जीवन) कार्य के लिए 825.34 लाख रुपये यानी 8 करोड़ 25 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है तालाब को नया स्वरूप मिलेगा।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत मकई तालाब के पुनर्जीवन के लिए मिली यह स्वीकृति धमतरी शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल एक तालाब के विकास का कार्य नहीं, बल्कि शहर के जलस्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम धमतरी को यह स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि में 5 वर्षों के संचालन एवं संधारण की व्यवस्था भी शामिल है।महापौर ने कहा कि मकई तालाब धमतरी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण जलस्रोत है। इसके पुनर्जीवन से तालाब की उपयोगिता बढ़ेगी और आसपास के क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। योजना के तहत तालाब को व्यवस्थित एवं बेहतर स्वरूप देने की दिशा में आवश्यक कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि धमतरी के पुराने और महत्वपूर्ण जलस्रोतों का संरक्षण करते हुए उन्हें शहर के विकास का हिस्सा बनाया जाए। मकई तालाब का रिज्यूविनेशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सरकार के सहयोग से विकास को मिल रही गति रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार, उपमुख्यमंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी के सहयोग से धमतरी में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के आधारभूत विकास, सड़क, नाली, जल व्यवस्था, तालाब संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मकई तालाब के लिए 8.25 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।महापौर ने जताया आभार महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मकई तालाब के पुनर्जीवन के लिए 825.34 लाख रुपये की स्वीकृति धमतरी के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सरकार के सहयोग से धमतरी के विकास को नई दिशा और नई गति मिल रही है। हमारा प्रयास है कि शहर के जलस्रोत सुरक्षित रहें और धमतरी को बेहतर, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित किया जाए







