धमतरी। 10 से 13 वर्ष की उम्र के बच्चों ने मिलकर भगवान श्री गणेश की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया। छोटी उम्र में बच्चों की इस पहल में धार्मिक आस्था के साथ संस्कार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव की भावना देखने को मिली। बच्चों ने गणेश प्रतिमा की स्थापना से लेकर पूजा-अर्चना और भंडारे की व्यवस्था में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चों का भगवान श्री गणेश की स्थापना कर भंडारे का आयोजन करना सराहनीय है। आज जब बच्चे अलग-अलग गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे समय में इन बच्चों ने अपनी आस्था और संस्कारों को अपनी पहल के जरिए सामने रखा है। शुभांक मिश्रा ने कहा कि बच्चों में संस्कार और संस्कृति के प्रति जुड़ाव परिवार और समाज की जिम्मेदारी से मजबूत होता है। इन बच्चों की पहल यह बताती है कि सही संस्कार मिलने पर छोटी उम्र में भी बच्चे जिम्मेदारी समझ सकते हैं और समाज के लिए अच्छी मिसाल पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। बच्चों ने जिस श्रद्धा के साथ गणेश स्थापना और भंडारे का आयोजन किया, वह उनके संस्कार और धार्मिक आस्था को दर्शाता है। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी बच्चों को सद्बुद्धि, अच्छे संस्कार, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देने की कामना की।






