धमतरी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा: एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा एक आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आरोपी से 3.08 ग्राम चिट्टा सहित 71,600/- रूपये का मशरूका किया जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर भेजा गया जेल पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एकलव्य स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पी.एस.आई. संदीप अनंत एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेही को पकड़ा गया।विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ ‘चिट्टा‘, जिसकी अनुमानित कीमत 61,600/-रूपये, तथा 01 मोबाइल फोन, कीमत करीब 10,000/-रूपये, बरामद किया गया। कुल 71,600/-रूपये का मशरूका जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी:विवेक नरसिंग दानी, पिता मनोहर नरसिंग दानी, उम्र 33 वर्ष निवासी – सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)प्रकरण विवरण:

अपराध क्रमांक – 228/2026

धारा – 21(ए) एनडीपीएस एक्ट

थाना – सिटी कोतवाली धमतरी धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Recent Posts