एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : महापौर रामू रोहरा

धमतरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्म जयंती के अवसर पर सुंदरगंज वार्ड स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रवादी चिंतन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन माना। उनका अंत्योदय का विचार आज भी सुशासन और जनकल्याण की दिशा दिखाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों से प्रेरित है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना, गरीब और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।महापौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल  का जीवन हमें बताता है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनसेवा है और विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। धमतरी में भी इसी भावना के साथ विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Recent Posts