रायपुर संभाग का कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर संपन्न: धमतरी जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स सम्मानित

कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स हेतु आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य और गरिमामय समापन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुईं और उन्होंने धमतरी जिले के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर के समापन सत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं के कर-कमलों से धमतरी जिले के सभी प्रशिक्षित ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, महिम शुक्ला, होमेंन्द्र साहू, विनीत बाफना, अखिलेश दुबे, अनवर रज़ा, राजू सोम और मास्टर ट्रेनर्स राजेश साहू, कृष्णा मरकाम को उनकी सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि इस तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर से हमारे ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठनात्मक कौशल, कांग्रेस की विचारधारा और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की आधुनिक तकनीकों का बहुमूल्य ज्ञान मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण प्राप्त यह सभी साथी धमतरी जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।प्रशस्ति पत्र पाकर धमतरी जिले के ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा के साथ संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। समापन समारोह में प्रदेश व संभाग स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Recent Posts