
14वीं बटालियन धनोरा में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बालोद :—बालोद जिले के गुरुर ब्लाक मेँ 14वीं बटालियन धनोरा में परिवहन शाखा के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बटालियन की सेनानी मोनिका ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि, वैभव, यश एवं कीर्ति की कामना की।
इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवहन शाखा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में कम्पनी कमांडर वीरेंद्र सिंह रावत, परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह जादौन, बैधनाथ बंजारे, स्टेनो ऐश्वर्य वर्मा, मिथलेश मंडावी, यादराम साहू, विनोद सिंह सहित बटालियन के अधिकारी-कर्मचारी एवं परिवहन शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।






