छ ग महार / महरा समाज का तीज मिलन एवम नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

समाज की महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्रों में सुनिश्चित हो,वर्ष 2027 में प्रदेश स्तरीय तीज मिलन कार्यक्रम धमतरी में होगा आयोजित सुमन मेश्राम छ. ग. झरिया महार/महरा समाज (पंजीकृत शाखा) महिला संगठन के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को देवांगन भवन पाटन में तीज-मिलन एवम नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।सावन एवम श्रृंगार विषय को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में तेज बारिश और विपरीत मौसम में भी महिलाओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।पूरे प्रदेश से समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव नारायण देव,शिव-पार्वती पूजन और माँ परमेश्वरी को पुष्पांजलि समर्पित करने के बाद सामूहिक रक्षाबंधन से हुई।उपस्थित बहनों ने सामाजिक भाइयों के कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने भाइयों से सहयोग और सुरक्षा देने का संकल्प लिया।महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम के अंतर्गत खेल स्पर्धा फुगड़ी में प्रथम जयश्री कामड़े,द्वितीय कीर्ति सोनवानी,तृतीय पुष्पा कामड़े,गोली-चम्मच में प्रथम रानू कामड़े,द्वितीय यशवंतीन,तृतीय रेखा,सुई-धागा में प्रथम नोमेश्वरी,द्वितीय करुणा कामड़े,तृतीय पुष्पा अंगारे रहीं।साथ ही प्रमुख आकर्षण के अंतर्गत युक्ता अंगारे और अनिता मेश्राम को तीज क्वीन,सुंदर परिधान में चांदनी अंगारे,तीज गीत में कांता पटेल एवम तीज नृत्य में यामिनी को उत्कृष्ट घोषित की गई।महिलाओं ने सावन के झूले का आनन्द लिया।इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी संस्कृति अपनी पहचान के रूप में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी,खुरमी,अरसा और चौसेला का आनन्द लिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश के बावजूद महिलाओं में गजब के उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की विशेष अतिथि डाक बंगला वार्ड पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम रही उन्होंने महिलाओं को समाज में हर क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित कर नेतृत्व करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी प्रांतीय तीज मिलन कार्यक्रम 2027 धमतरी में आयोजित करने की घोषणा किया।कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना और रत्ना पावरिया ने किया। प्रांताध्यक्ष अशोक मेश्राम व केंद्रीय बाडी के मार्गदर्शन में सन्ध्या सोनवानी प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मंजुलता अंगारे महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ति मेश्राम उपाध्यक्ष सहित महिला संगठनश्रीदेव युवा मंच के हरि किशन पावरिया, प्रकाश नाग,हितेश गंगवीर,सोमेश मेश्राम, योगेन्द्र गंगवीर महत्पूर्ण भूमिका रही ।

Recent Posts