वैभव बैस जी को छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर शुभांक मिश्रा ने दी बधाई

धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान एवं कर्मठ नेता वैभव बैस जी को छत्तीसगढ़ भाजयुमो का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष धमतरी शुभांक मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।शुभांक मिश्रा ने कहा कि वैभव बैस जी का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार और उनकी ऊर्जावान कार्यशैली निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को संगठित, सशक्त और राष्ट्रसेवा के संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण दायित्व है। वैभव बैस के कुशल मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने की दिशा में नई गति मिलेगी। शुभांक मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव बैस जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजयुमो युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ भाजयुमो को एक नई ऊर्जा और नई दिशा मिली है। वैभव बैस जी के नेतृत्व में प्रदेश का युवा मोर्चा पूरे जोश, जुनून और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने वैभव बैस को नवीन दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।शुभांक मिश्रा जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, धमतरी

Recent Posts