आमापारा के बरसाती पानी से लबालब हुआ मकई तालाब जल चिड़ियों की चहचहाहट से सुबह हुआ गुलजार

विजय मोटवानी ने कहा मेरा सार्वजनिक जीवन हो गया धन्य आमजनमानस को जल भराव से मुक्ति मिलने से मुझे मिली आत्मिक संतुष्टि30 वर्ष बाद तलाब पूरी तरह भरकर पानी उलटने के स्तर पर पंहुचा धमतरी-: शहर के हृदय स्थल में स्थित स्वर्गीय हनुमान प्रसाद मिश्रा सरोवर जो नामकरण के पूर्व मकई तालाब कहलाता था,वह अब नगर निगम के लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी की सतत साधना के रूप में किए गए बालक चौक से तालाब तक ह्यूम पाइप बिछाकर बरसाती पानी को पहुंचने का किया गया निरंतर प्रयास की सफलता पानी से तालाब लबालब होकर दृष्टिगोचर होने लगा है। इससे आधा शहर का घनी आबादी वाला क्षेत्र में भूमिगत जल स्तर बढ़ाने का दूरगामी सोच तो दिखाई देता ही है लेकिन इसके साथ ही सुबह-सुबह अब सुखेपन के कारण वीरान तालाब के उजड़े चमन में फिर से जल चिड़ियों की चहल कदमी के साथ ही चहचहाट अब गुलजार करने लगी है जो मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी लुभा रही है। लोगों ने बताया कि यह नजारा लगभग 30 वर्ष बाद फिर से देखने को मिल रहा है। इस महत्वपूर्ण एवं शहर के गौरवशाली अतीत को लौटाने वाले क्षण के माध्यम बनने वाले विजय मोटवानी ने कहा है कि वे अपने सार्वजनिक जीवन में विगत 15 वर्षों से पक्ष और विपक्ष दोनों में रहकर अच्छी से अच्छी सेवा देने का प्रयास किया है लेकिन उन्हें आत्मिक संतुष्टि आमापारा वार्ड वासियों को विगत 50 वर्षों से जो जल भराव की समस्या थी उससे निजात देने के साथ ही शहर के सबसे बड़े एवं सबसे महत्वपूर्ण तालाब को लबालब करना रहा है और यहीं से एक जनप्रतिनिधि के सफलता की इबारत भी लिखी जाएगी।

Recent Posts