भक्ति से प्राप्त शक्ति, मजबूती प्रदान करती है हमारी आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं सद्भावना को-: प्रीतेश गांधी शहर की गौरवशाली परंपरा एवं मान्यताओं में समाहित चालिहा महोत्सव हम सबको बांधती है एकता के सूत्र -: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: चालिहा महोत्सव पर कोष्टा पारा वार्ड में स्थित भगवान झूलेलाल के मंदिर में सिंधी समाज द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित करते हुए भक्तिमय वातावरण में पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ 40 दिनों तक विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो लोग शामिल हो रहे हैं मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी तथा नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पाषर्द गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी, मंदिर पहुंचकर भगवान झूलेलाल एवं भोले भंडारी की पूजा अर्चना करते हुए समाज की सुख- शांति समृद्धि हेतु प्रार्थना की। गौरतलब है प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह भक्ति रस से सारोबार मंदिर परिसर में विशेष भजन की प्रस्तुति की जाती है वहीं रात को भी अनेक धार्मिक आयोजन सावन माह के धार्मिक वातावरण को भक्तों तथा श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए अनेक विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। ऐसे आयोजन पर सिंधी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर आभार व्यक्त करते हुए प्रीतेश गांधी ने कहा कि धर्म की नगरी में भगवान वरुण देव के अवतार के रूप में भगवान झूलेलाल की साधना आराधना एवं पूजा अर्चना भक्ति से शक्ति प्रदान करते हुए समाज में आपसी प्रेम ,सद्भावना, एकता का प्रादुर्भाव करती है यही हमारे धमतरी की पहचान है जिसे धार्मिक एवं सामाजिक समय-समय पर होने वाले विभिन्न आयोजनों के आगे और अधिक प्रबल करने की जिम्मेदारी हम सब की है जिसके लिए हमें हमेशा समर्पित रहना चाहिए। वही राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर की गौरवशाली परंपरा एवं मान्यताओं से जुड़ा हुआ चालिहा महोत्सव हम सबको एक सूत्र में बांधने का सार्थक एवं सशक्त माध्यम है।






