लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन में शामिल हुए धमतरी के कांग्रेस नेता

प्रदेशव्यापी आंदोलन में नरेश जसूजा योगेश लाल और विक्रांत शर्मा ने की सहभागिता धमतरी। लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ के आह्वान पर आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन में धमतरी जिले के कांग्रेस नेताओं ने सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश जसूजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री योगेश लाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विक्रांत शर्मा शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों संविधान की गरिमा और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर आयोजित आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।धमतरी के कांग्रेस नेताओं की इस सहभागिता को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर नरेश साहू विनोद साहू घनश्याम सिन्हा देवेन्द्र यादव अरुण सपहा उपस्थित थे

Recent Posts