को जिला अस्पताल महिला उत्पीड़न आयोग टीम की सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याण फाउंडेशन में उन्हें जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है।यह उपलब्धि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों समर्पण और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का सम्मान है।जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था की समस्त बहनों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इसी अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप इसी प्रकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सेवा करती रहें और महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करती रहें।आपकी यह नई जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हो। हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।







