
“बालोद के अंसार अहमद का राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन”

बालोद:–बालोद में आयोजित अंतरशालेय 14 वर्ष आयु वर्ग की संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कृष्णा किंडरगार्डन स्कूल, बालोद के छात्र अंसार अहमद का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंसार, आफताब अहमद के पुत्र हैं।
इस प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंसार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई, जिससे परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
अपनी इस सफलता का श्रेय अंसार अहमद ने अपने दादा हाजी खलील अहमद, खेल प्रशिक्षक पारस सर एवं जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दूबे , सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सपन जेना, जिला खेल समन्वयक जहीरूद्दीन सर, भावेश सर, व्यायाम शिक्षक सूर्यकांत सिन्हा एवं सौरभ शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य रीना चोपड़ा, काजल चोपड़ा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।
राज्य स्तरीय टूर्नामेंट पेंड्रा में 18 से 22 अगस्त को आयोजित है,इस आयोजन के लिए 16 अगस्त को दुर्ग स्टेशन से टीम रवाना होगी।
अंसार के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर शकील खान, जाहिरुद्दीन कुरैशी, जमीर खान अमजद, अमजद खान, जुनैद कुरैशी,अबरार सिद्दीक़ी मोना भाई, अब्बास खान, दादू एवं शाहनवाज़ खान,इमरान खान समीर चौहानअमजद खान हनीफ खान शाहिद खान अयाज़ असरफी नासीर खान कादिर खान
सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






