9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर भखारा मे होगा भव्य समारोह, अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अथिति

भखारा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026, रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, जिला धमतरी के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी प्रांगण, नगर पंचायत भखारा में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर होंगे। आयोजन समिति द्वारा उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत, जनपद पंचायत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख तथा बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता, ग्रामीण जनजीवन एवं लोक संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी तथा पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।आयोजकों ने जिले के समस्त समाजजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Recent Posts