गुरु पूर्णिमा पर जगतगुरू के शिष्यों ने की गुरु वंदना

गुरु की कृपा से ही ईश्वर और ईश्वर का आशीर्वाद की प्राप्ति- पँ राजेश 29 जुलाई को सनातन परंपरा का पर्व गुरु पूर्णिमा मनाया गया, सभी ने अपने अपने गुरुओं को नमन किया और पूजा की।धमतरी के रुद्री स्थित साहू सदन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन मठ, पुरी के श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के दीक्षित शिष्य पहुँचे और मिलकर गुरु पूर्णिमा मनाया।धमतरी के धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जो जगतगुरु निश्चलानंद जी के शिष्य भी है पँ राजेश शर्मा ने भी गुरु बंदना की। पँ राजेश शर्मा ने गुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूज्य शंकराचार्य भगवान की कृपा, करुणा एवं दिव्य मार्गदर्शन हम सभी पर सदैव बना रहे। आपके पावन श्रीचरणों के दर्शन मात्र से जीवन कृतार्थ एवं धन्य हो उठता है। आपकी अमृतमयी वाणी तथा दिव्य आशीर्वाद हम सभी को निरंतर प्राप्त होता रहे और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।इस आयोजन में प्रदेश भर से जगतगुरू शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य भी पहुँचे, विशेष तौर पर सुनील साहू, नरेंद्र साहू, नागेश्वर मौर्य, बी एल श्रीवास्तव, एच आर सिन्हा, प्रदीप मिरानी ,दिलीप सोनी ,योगेश गांधी परिवार सहित शामिल हुए।

Recent Posts