ब्राम्हण पारा वार्ड में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 136वाँ एपिसोड

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 15 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड वार्डवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी नील पटेल चंद्रकला पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वरी पटवा शंकर कुम्भकार, रामस्वरूप कुम्भकार, कार्यालय प्रभारी खिलेश कुम्भकार वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोटू कुम्भकार थानेश्वरी कुम्भकार गुनेश्वरी कुम्भकार जलेश्वरी पटवा उदय कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को समाज एवं राष्ट्रहित में प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद  कोमल सार्वा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते है।

Recent Posts