पोटियाडीह में रंजना साहू ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात’ मोदी जी ने 136वें संस्करण में राष्ट्रहित और जनभागीदारी का दिया संदेश

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने आमदी मंडल के ग्राम पोटियाडीह में मंडल महामंत्री अनिल तिवारी सहित वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुनी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया।उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्रहित, देशभक्ति, जनभागीदारी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने देशभर में जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणादायी माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां देश के सामने आती हैं और नागरिकों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अनिल तिवारी, जीतू यादव, जगत यादव, मोती हिरवानी, बसंत साहू प्रीत निर्मलकर, मुन्ना पटेल, हेमलाल यादव, कुलेश्वर पटेल, सोनू साहू, दुधराम यादव, नारायण पटेल, रेशमा यादव सहित भाजपा के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts