CM विष्णुदेव साय से मिले माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साईं महाराज, धर्म स्वातंत्र्य कानून समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

धमतरी – धमतरी जिले के जीजामगांव स्थित प्रसिद्ध माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साईं महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेम साईं महाराज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लागू धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम सहित हिंदू समाज और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए लिए गए विभिन्न निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं डॉ. प्रेम साईं महाराज ने बस्तर क्षेत्र में अपने सतत प्रवास, जनसंपर्क और लगते दरबार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद की जानकारी भी मुख्यमंत्री के साथ साझा की। इस दौरान प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े कई विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ भेंट को आत्मीय और सार्थक बताते हुए डॉ. प्रेम साईं महाराज ने माता मातंगी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री पर माता रानी का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही उनकी शुभकामना है।

Recent Posts