सोरिद संकुल हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

धमतरी। सोरिद संकुल हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, गणवेश एवं कक्षा नवमी के 30 हितग्राही छात्राओं को निशुल्क सरस्वती सायकल प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा शासन की शैक्षणिक योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल सोरिद के कक्षा नवमी के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। इसमें कु. मीनाक्षी कंवर ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कु. आकांक्षा सिन्हा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कु. प्रियंका लहरे ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन (विशु) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि रामकुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री रामनाथ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाई स्कूल सोरिद के प्राचार्य डी.के. देवांगन ने की। प्राचार्य ने समस्त बच्चों को अनुशासित रहकर पढ़ाई करने और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश मगेन्द्र व्याख्याता ने किया।

इस अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अटल अवास की प्रधान पाठक चमेली नेताम संगीता सोनी,वीणा साहू ज्ञानेश्वरी साहू,बरखा बोरकर, कुमुदिनी सिन्हा,पूनम मानकर,जे.बी.मिंज,भगवती ठाकुर दुर्गा सिन्हा,नरेश साहू,थामस साहू एवं संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताया।

शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

Recent Posts