निगम के भाजपाई पार्षदों ने तैयारी को अंतिम रूप देने की बैठक महा प्रसादी भंडारा के साथ सेवाभावी कार्यों को जोड़कर बढ़ाया जाएगा आगे धमतरी- पूर्व कैबिनेट मंत्री, कुरूद क्षेत्र के विधायक एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर का जन्म दिवस 24 जून को यादगार बनाते हुए नये आयाम देने के लिए नगर निगम के भाजपा पार्षदगण एवं लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के वर्तमान पार्षद विजय मोटवानी विभिन्न जनहितकारी, जनसमर्पित आयोजनों का माध्यम फिर एक बार पूर्व वर्षों की तरह बनकर कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए जुटे हुए हैं, पार्षद गणों द्वारा एक बैठक आयोजित कर तैयारी को अंतिम रूप देते हुए बताया है कि हम सब के मार्गदर्शक तथा सार्वजनिक जीवन में विकास के पर्याय अजय चंद्राकर का जन्मदिन सेवा से जोड़कर करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसकी चर्चा अब शहर के सार्वजनिक रूप से राजनीतिक धरातल पर होने लगी है, चार दिन पूर्व से ही शहर में चारों तरफ बैनर पोस्टर होल्डिंग लगाया जा चुके हैं वार्डों में बृहद रूप से तैयारियां प्रारंभ है। गौरतलब है कि पूर्व वर्षों में भी इस दिवस को अनेक कार्यों से जोड़कर आम जनमानस के बीच अपने वरिष्ठ तथा मार्गदर्शन नेता के मंगलमय तथा दीर्घायु जीवन के लिए मोटवानी द्वारा अनेक आयोजन करते आ रहे हैं इसी को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए बुधवार की दोपहर को विशाल महाप्रसादी भंडारे का शुभारंभ समाज के सभी वर्गों के लिए किया जाएगा, जिसमें लगभग 3000 लोगों की भोजन व्यवस्था होगी एक साथ लगभग 200 लोग बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करने हेतु वॉटरप्रूफ पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था की व्यवस्था की गई है इसी स्थल पर विभिन्न सेवा कार्यों को जोड़कर सामाजिक सरोकार के विषयों को आगे बढ़ाने की भी योजना है। जिसके लिए विजय मोटवानी एवं उनकी टीम सतत रूप से पिछले 10 दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ही स्थल पर एक ही पंडाल के नीचे होने वाला यह भव्य आयोजन शहर ही नहीं वरन् जिले के लिए अपने आप में एक अनोखा निस्वार्थ प्रेरणादाई सेवा भावी आयोजन होगा।दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में होगी विशेष पूजा अर्चना अजय चंद्राकर के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं सुखी व समृद्धिशाली जीवन के लिए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ ही विशेष महा आरती 12:00 बजे प्रारंभ होगी जिसमें हनुमान चालीसा सहित मंगल पाठ के साथ ही दिनभर महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए स्वयं सेवक वहां पर विराजमान रहेंगे पूरे अनुष्ठान को सनातनी,हिंदुत्व तथा धर्ममय वातावरण में मंत्र उपचार के साथ संपन्न करने के लिए वेदपाठी पंडितों को भी आमंत्रित किया गया है तैयारी में जुटे पार्षदगण शामिल रहेl






