लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धमतरी विधायक ओंकार साहू ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर, 21 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक ओंकार साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राहुल गांधी का अभिनंदन किया तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों तथा वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से संसद से लेकर सड़क तक उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उनके विचार और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रही है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का राहुल गांधी के प्रति विशेष स्नेह और विश्वास है। प्रदेश के विकास, किसानों के हितों तथा सामाजिक समरसता के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार कार्य कर रही है। राहुल गांधी का प्रदेश प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए।

Recent Posts