

धमतरी। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को धमतरी जिले के नगरों एवं ग्रामों में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना। जिले के विभिन्न बूथों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष Arun Sarwa ने ग्रामीणों के साथ एक अनूठे और आत्मीय वातावरण में बरगद के वृक्ष की छांव के नीचे जमीन पर बैठकर लैपटॉप के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि गांवों में बैठकर सामूहिक रूप से मन की बात सुनना लोकतांत्रिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का सुंदर उदाहरण है।134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह, फिटनेस और खेल संस्कृति के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने देशभर में उभर रही खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। साथ ही तैराकी को जीवन रक्षक कौशल बताते हुए युवाओं और बच्चों को तैराकी सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जल सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तैराकी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।प्रधानमंत्री ने गंगा डॉल्फिन संरक्षण के विषय का उल्लेख करते हुए जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा डॉल्फिन केवल एक जीव नहीं बल्कि भारत की प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके संरक्षण में समाज की सहभागिता आवश्यक है।गर्मी के मौसम में देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक शीतल पेयों, स्थानीय खाद्य संस्कृति एवं स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।नगर निगम धमतरी के महापौर Ramu Rohra ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े होते हैं। उन्होंने युवाओं में खेलों और तैराकी के प्रति बढ़ती जागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Ranjana Sahu ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की सकारात्मक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समाज के प्रेरणादायक व्यक्तियों, नवाचारों और जनभागीदारी के उदाहरणों को सामने लाकर देशवासियों को प्रेरित करते हैं। खेल और पर्यावरण जैसे विषयों पर दिया गया संदेश युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।भाजपा जिलाध्यक्ष Prakash Bais ने कहा कि मन की बात ने शासन और जनता के बीच संवाद को नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उठाए गए विषय समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़े होते हैं और जनजागरूकता के लिए अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक Inder Chopra ने कहा कि खेल, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान भारत के समग्र विकास की सोच को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। पूर्व विधायक Shravan Markam ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के दूरस्थ क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। इससे सामान्य नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनने की प्रेरणा मिलती है। भाजपा जिला महामंत्री Rakesh Sahu ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं में खेल भावना, तैराकी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष Thakur Shashi Pawar ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देश में सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों को नई पहचान दी है। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय मंच बन चुका है। जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने जीवन एवं समाज में लागू करने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।






