वार्ड के घरों में पेयजलापूर्ति हेतु रातजगा कर मशक्कत कर रहे हैं पार्षद कुलेश सोनी

घरों की पानी टंकियां पड़ गई है लाल, प्रतिदिन पानी जार पेयजल उपयोगिता का था माध्यम बोर के पीने के प्रादूषित पानी से लोगों को राहत दिलाना था मेरा मिशन -: कुलेश सोनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से भी लगाई थी गुहार धमतरी-: रुद्री रोड डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड के कमल विहार के घरों में निजी रूप से खुदवाए गए बोरवेल से मटमैला तथा लालिमा लिया हुआ पानी निकलने के कारण छतों पर लगे हुए पानी की टंकियां मिट्टी से लाल हो जाती थी, जिसे अभी भी देखा जा सकता है। जिसके विकल्प के रूप में प्रतिदिन वहां निवासरत लोग पानी का जार घरों में मंगाकर उसका उपयोग प्रतिदिन करते थे। इसके लिए वहां की जनता ने प्रत्येक मंचों के साथी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्कालीन नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया तथा जिम्मेदार लोगों से गुहार लगा चुके हैं।इस चल रहे अनवरत समस्या से अब कहीं जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजना की पाइपलाइन विस्तार का लाभ उस क्षेत्र के लोगों को नगर निगम तथा वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी के सजगता एवं सक्रियता से प्राप्त हुआ है जिसके लिए उन्होंने काफी मशक्कत करते हुए पूरी गलियों में पाइपलाइन बिछाकर रात भर स्वयं खड़े होते हुए रुद्री रोड को काटकर मुख्य लाइन से जोड़ते हुए पानी की आपूर्ति करवाई है तब कहीं जाकर वहां की जनता ने राहत की सांस ली है जिसमें उन्हें नगर निगम के महापौर, रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल,जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।स्थानीय निवासी देवा नाडार,भरत देवांगन खेमचंद दीवान संजय सहारे,शत्रुघ्न पांडे, ललिता नाडार गांधीराम साहू,साबिर खान बलदेवराम साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर निगम तथा पार्षद का धन्यवाद देकर कहां है कि हमें एक लंबे समय से जिस समस्या से सामना करना पड़ रहा था आज राहत के साथ लेकर फिल्टर प्लांट के माध्यम से पानी की आपूर्ति हुई है जो एक सुखद संदेश है। वही पार्षद कुलेश सोनी ने कहा है कि वार्ड की जनता को मैंने स्वच्छ एवं सम जल आपूर्ति का वादा किया था यह मेरा सेवा का मिशन था जिस कार्य के पूर्ण हो जाने पर मुझे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त हुई हैं और मेरा जन्म प्रतिनिधि के रूप में पार्षद बनना सार्थक हो गया है जिसके लिए इस कार्य में सहयोग किया सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए मैं आभार व्यक्त करता हूं।

Recent Posts