सामाजिक विकास एवं कृषि नवाचार विषय पर साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, 26 मई को कृषक भ्रमण कार्यक्रम होगा आयोजित

धमतरी- आने वाली पीढ़ी एवं वर्तमान पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक विकास, कृषि नवाचार एवं समाज की आर्थिक उन्नति के विषय पर साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के विकास को नई दिशा देने, कृषि आधारित परिवारों को आधुनिक तकनीकों एवं नवाचार से जोड़ने तथा अन्य विकसित समाजों के कार्यों का अध्ययन कर समाज को प्रगतिशील बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि साहू समाज का लगभग 90 प्रतिशत वर्ग कृषि आधारित है, इसलिए खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों, जैविक खेती, आधुनिक उपकरणों, जल संरक्षण एवं कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देकर समाज की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में आगामी 26 मई को कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले किसानों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को उन्नत कृ

Recent Posts