ब्राह्मण पारा बाल गणेशोत्सव समिति की महाआरती में शामिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा

धमतरी। ब्राह्मण पारा बाल गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित महाआरती में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा शामिल हुए और भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ-साथ धमतरी के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जिस भी आयोजन में उन्हें आमंत्रण प्राप्त होता है, वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन में सहभागी बनने का प्रयास करते हैं और लोगों के साथ खड़े रहते हैं।युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और लगातार सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के कारण शुभांक मिश्रा की युवाओं में अच्छी-खासी पैठ मानी जाती है। वे संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आते हैं।

Recent Posts