कहते है भगवान को जब सहायता करनी होती है तो वो किसी इंसान को ही निमित्त बना कर मदद अपने भक्त तक पहुचाते है, धमतरी के दो युवा भाजपा नेताओं ने एक बीमार की मदद कर ईश्वर पर आस्था को फिर से प्रासंगिक किया है। संबलपुर बोड़रा गांव के बालक हर्षित साहू की एक आंख चुना लग जाने के कारण बीमार हो गई, जांच करवाने पर पता चला कि इस बीमारी का इलाज हैदराबाद के अस्पताल में संभव है, लेकिन हर्षित के पालकों के लिए वहाँ का खर्च उठा पाना नामुमकिन था, ऐसे में हर्षित के माता पिता धर्मप्रेमी समसेवी भाजपा प्रदेश सदस्य पंडित राजेश शर्मा के कार्यालय पहुंचे वहाँ उनकी मुलाक़ात भाजपा नेता विकास शर्मा और लोकेश डागा से हुई,दोनों ने मिल कर हर्षित के हैदराबाद आने जाने रुकने और इलाज के लिए खर्च खुद वहन किया है, यही तो वसुधैव कुटुम्बकम को असल मे जीने की प्रेरणा देता है, हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए कि हर्षित जल्द स्वस्थ हो जाये।







