सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री की बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित सौगात से शहर में होगा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार-: विजय मोटवानी

निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार,दिया धन्यवाद

धमतरी-: किसी भी विकसित शहर के आधार का मापदंड बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता जिसमें व्यवस्थित सड़क, शुद्ध पेयजल, सफाई की सुचारू एवं सुगम व्यवस्था को माना जाता है और इसी को केंद्रित रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की जनहित करी चल रही महत्वपूर्ण मिशन सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धमतरी आगमन पर उनकी घोषणाओं में इसकी स्पष्ट झलक दिखी जिसके लिए उनका भार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापन नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा व्यक्त किया गया है उन्होंने आगे कहा है कि समय के साथ शहर की जनसंख्या तथा क्षेत्रफल का विस्तार हो रहा है इसकी माहिती आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम के द्वारा बनाई गई योजना के तहत रुद्री रोड को अंबेडकर चौक से रुद्री चौक तक चौड़ीकरण इसके साथ ही शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी तक पहुंचाने वालों को सुविधाजनक सड़क उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से गोकुलपुर लक्ष्मी निवास चौक से दानी टोला चौक तक चौड़ीकरण तथा सौंदर्य करण एवं शहर के भीतरी मार्गों के बीटी रोड निर्माण का भूमि पूजन के साथ ही शहर को स्वच्छ पेयजल मिलने में किसी प्रकार की बाधा ना हो इसके लिए वॉल का निर्माण सहित शहर के चारों स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए शौचायलयों का निर्माण से यह बात सिद्ध होता है कि भाजपा आम जनता के जीवन स्तर में बुनियादी सुविधाओं को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है जो आगे भी नगर निगम के माध्यम से जारी रहेगा जिसके लिए  मोटवानी ने शहर की जनता जनप्रतिनिधियों तथा शासन प्रशासन का अपेक्षित सहयोग के साथ स्नेह ,सहयोग एवं आशीर्वाद की अपेक्षा की है ।

Recent Posts