“बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात”,

बालोद नगर पालिका को 5 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

बालोद:– नगर पालिका परिषद बालोद को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नगर के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है।
गुरुवार 14 मई 2026 को नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नगर में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और ज्ञापन सौंपा गया।
नगर की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तत्काल 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नगर निकायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बालोद नगर में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने इस स्वीकृति पर उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
नगरवासियों ने भी इस घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में बालोद शहर की आधारभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी।
“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”

Recent Posts