सुशासन जनहित एवं आम जनमानस की समस्याओं का है सार्थक मंच -:हिमानी साहू

हाटकेश्वर वार्ड में प्रशासन ने लगाया नगर का पहला जन समस्या निवारण सुशासन तिहार धमतरी-: प्रदेश सरकार के आह्वान पर नगर निगम के पहले सुशासन शिविर हाटकेश्वर वार्ड के नागदेव मंदिर के समक्ष चार वार्डों के लिए लगाया गया जिसमें शिविर अधिकारी के रूप में नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ जनता की समस्याओं से संबंधित कार्यों के समुचित निवारण हेतु आवश्यक टिप्स दिए इस अवसर पर लाल बगीचा वार्ड की पार्षद हिमानी भागवत साहू अपने वार्ड के जनता से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, जन धन योजना, के विभिन्न तकनीकी समस्याओं के पहलुओं पर उपस्थित शिविर की जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को इसके निराकरण का आग्रह किया इस अवसर पर उन्होंने आम जनमानस से कहा कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशील तरीके से सुनकर समाधान करने का सार्थक मंच के रूप में सुशासन को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा हम नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों को कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिए हैं जिसके लिए हम सभी पार्षद गण महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं सहित शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Recent Posts