गैस की कीमत बढ़ जाने से जनता एवं होटल संचालकों की बढ़ी परेशानी-लेख राम साहू

कुरूद के पूर्व विधायक लेख राम साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गैस की कीमतों में भारी वृद्धि करने से जनता एवं होटल संचालकों में चिंता की लकीर साफ-साफ दिखाई दे रही है भीषण गर्मी से जनता परेशान पहले से है अचानक गैस की कीमत बढ़ जाने से अब लोगों को नाश्ता में समोसा बड़ा कचौड़ी खाना भी महंगा पड़ सकता है लेख राम साहू ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपया की वृद्धि कर दी गई है इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा गैस की बड़ी कीमत का पहला झटका नाश्ते के रूप में पड़ेगा धमतरी होटल व्यवसाय संघ ने 6 मई से नाश्ते के रेट में ₹5 वृद्धि के साथ ₹35 प्रति प्लेट नाश्ता करने जा रही है अब संघ से जुड़े होटल में मूंग बड़ा कचौड़ी समोसा आलू गुंडा आदि नाश्ता ₹35 प्लेट पर मिलेगा ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का वैश्विक असर देखने को मिल रहा है दो महीने बाद भी कामर्शियल सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति बहाल नहीं हुई है एक मई से 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपया भारी वृद्धि हुई है वर्तमान में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3328 हो गई है जिले में 12 गैस एजेंसियां संचालित है होटल स्ट्रीट फूड वेंडर और रेस्टोरेंट सहित अन्य फूड प्रतिष्ठानों को मिलाकर प्रतिदिन अनुमानित 500 सिलेंडरों की खपत होती है आपूर्ति बहाल नहीं होने से अभी भी गैस की किल्लत बनी हुई है सिलेंडर की कीमत बढ़ने से गैस एजेंसी संचालकों को भी झटका लगा है भोजन की थाली भी 10 से 20 रूपया बढ़ोतरी हो सकती है महंगाई बढ़ने से चाट गुपचुप फास्ट फूड के शौकीनों को भी अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी अधिकांश छोटे होटल संचालक फिर से चूल्हा युग को अपना रहे हैं भट्टे जलाकर लकड़ी गुटखे का उपयोग कर रहे हैं

Recent Posts