
गठन के बाद युवा मंच के पांचवें जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए धमतरी विगत दिनों आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत अंतिम दिन प्रदेश स्तरीय उपनयन संस्कार में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा एवं युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत शर्मा की उपस्थिति में वर्तमान जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा जी की सहमति से पूर्व शहर अध्यक्ष दीपक पांडेय को धमतरी सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया दीपक के जिलाध्यक्ष बनने पर युवाओ में उत्साह का माहौल है दीपक ने नियुक्ति उपरांत कहा कि 2008 से लगातार धमतरी में सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच एक रचनात्मक संगठन हैं जो अपने मुख्य उद्देश्य सहयोग, सेवा और समर्पण की भावना को लेकर कार्य करता है मुझसे पहले जिलाध्यक्ष रहें विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडेय, युवराज शर्मा और शुभांक मिश्रा जी के नेतृत्व में लगातार 19 वर्ष से बड़े बड़े आयोजनों के माध्यम से अपनी छाप छोड़ी है और सदा समाज के युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में समाज में आगे लाकर नई ऊर्जा शक्ति के साथ एकता और अखंडता को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करते रहेंगे हमारे संगठन के कार्यो की चर्चा प्रदेश भर में हो रही है इसी कारण दो बार धमतरी को प्रांतीय अधिवेशन में बेस्ट जिला का पुरुस्कार मिल चुका है और हमारे ही जिले के युवा साथी विक्रांत शर्मा युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष हैं जो हमारे लिए और भी गर्व की बात है आने वाले समय में अपने कार्यो से हम प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे जल्द ही सबकी सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी,नियुक्ति पर समाज के गोपाल शर्मा, राजेन्द्र श्रोत्रि,भूपेंद्र मिश्रा, दीप शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा, दीपक शर्मा,अशोक पांडेय,अयोध्या पांडेय,बालेन्द पांडेय,जयप्रकाश झा,हरीश चौबे, शशांक मिश्रा,आदर्श शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, श्रीकांत तिवारी, रितेश मिश्रा, सूरज शर्मा, नक्कू महराज, राहुल तिवारी ,निशांत दीवान, निशांत शर्मा, ऋतुराज शर्मा, सोनू तिवारी, कान्हा तिवारी, राहुल मिश्रा, प्रतीक तिवारी, समीर पांडेय,अंकुर मिश्रा, क्षितिज मिश्रा,आतिश मिश्रा महिला मंच के जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा, हेमलता शर्मा, सीमा चौबे, अंकिता मिश्रा, शोभा दुबे,आयुसी पांडेय, लक्ष्मी शर्मा, झंकार शर्मा एवं बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई प्रेषित किया.






