बलरामपुर रामानुजगंज रिपोर्ट – राजू पटेल

बलरामपुर से बड़ी और चौंकाने वाली खबर… जहां एक छोटी सी लापरवाही ने पूरे इलाके को अंधेरे में झोंक दिया। सवाल ये है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगतती रहेगी?बलरामपुर जिले के बरती कला क्षेत्र में लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है।यहां काम के दौरान एक जेसीबी ऑपरेटर ने 11 केवी और एलटी लाइन के बिजली खंभों को अपने बकेट से खींच दिया। नतीजा—करीब 5 बिजली पोल और एक ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस एक गलती ने पूरे इलाके की जिंदगी ठप कर दी।पूरा बरती कला क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रातभर बिना बिजली के गुजारना ग्रामीणों के लिए किसी सजा से कम नहीं। (AE वाड्रफनगर):लापरवाही के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित हुई है। विभाग को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।लेकिन सवाल यही है—क्या सिर्फ कार्रवाई की बात से हालात बदलेंगे? क्या जिम्मेदारों की लापरवाही यूं ही आम लोगों की परेशानी बनती रहेगी? गुस्साए ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से खिलवाड़ आखिर कब तक?प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, बल्कि सख्त कदम उठाने होंगे ताकि किसी की लापरवाही से फिर पूरा इलाका अंधेरे में ना डूबे।बीबीसी लाइव के लिए, राजू पटेल, बलरामपुर।

Recent Posts