खाली तिजोरी ठप सेवाएं मूलभूत सुविधा देने में नाकाम नगर निगम

बात करोड़ों का कर रहे है काम कौड़ी का नहीं– कांग्रेसी पार्षद‌ विपक्ष का निगम कार्यालय के बाहर नगरनिगम कंगाल है के नारे लगाए मूलभूत सुविधा बढ़ाने ,भ्रष्टाचार,कमीशन खोरी रोकने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन धमतरी :- नगर निगम की हालत इतनी खराब हो गई है कि पानी बिजली सफाई सड़क जैसे बुनियादी सेवाएं भी नहीं दे पा रहे हैं इन्हीं जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के बाहर कंगाल नगर निगम स्लोगन लिखा तख्ती लेकर प्रदर्शन किया पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा को निगम में बैठे डेढ़ साल होने को है लेकिन शहर विकास के लिए कोई ठोस फंड नहीं आ पाया है । महीनो से स्ट्रीट लाइटे बंद है बिगड़े लाइटों को बनाने के लिए समान नहीं है ,पेय जल पूर्ति सेवाएं लगातार अवरुद्ध रहते है मोटर पंप के लिए केबल नहीं पार्षद अपने पैसे से केबल वायर खरीद रहे है,सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है, झाड़ू खरीद नहीं पा रहे है ,कचरा रिक्शा टूटा पड़ा है जिम्मेदार अधिकारियों से पूछने से बताया जाता है फंड ही नहीं है । डेढ़ साल हो गए पार्षद–निधि के कार्यों का टेंडर नहीं हो पाया है वार्डो में विकास कार्य ठप पड़ा है करोड़ों की घोषणाएं केवल ही केवल समाचारों तक ही सीमित है जमीन में कोई काम होता नजर नहीं है बाते करोड़ों की करते है कौड़ी भर का काम हो नहीं रहा है निगम में तानाशाही, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार चरम पर है ।शहर की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है प्रदर्शन करने वालो में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उप नेता विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल, सुमन मेश्राम, राजेश पांडे उपस्थित रहे ।

Recent Posts