जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा

धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष के रूप में खिलेन्द्र ध्रुव का मनोनयन किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।जारी सूची के अनुसार श्री धर्मेन्द्र पटेल को ब्लॉक कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर मोहन जांगड़े तेलीनसत्ती श्रीराम केले झिरिया रघुवीर रामटेके देमार घासीराम साहू कुर्रा विजेन्द्र रामटेके रूदी एवं एमन साहू आमदी को जिम्मेदारी दी गई है।महामंत्री पद पर केशव साहू रूदी बंटी मरकाम रुद्री हेमलाल बंजारे पिपरछेड़ी मुकेश ध्रुव कसही शिवनंदन नेताम तेन्दुकोन्हा चन्द्रहास साहू पिपरछेड़ी गुंजा साहू भानपुरी एवं ओंकार सोनवानी लोहरसी को नियुक्त किया गया है।सचिव पद पर साकेन्द्र निषाद जवरगांव जीवन लाल डहरिया नवागांव गीतेश्वरी सिन्हा डोडकी शुभम यादव छाती भरत सार्वा कडेल खिलेश साहू लिमतरा देवलाल साहू बलियारा तुका साहू खरेगा योगेश्वर साहू जुनवानी एवं लेखराम साहू शंकरदाह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेन्द्र भारद्वाज सिवनी अजय सिन्हा रांवा राजेन्द्र यादव मडाईभाठा प्रीतम साहू बोड़रा विजय ध्रुव कांसीपुरी एवं मुकेश साहू डोना को शामिल किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर से लेकर सेक्टर एवं जोन स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Recent Posts