राष्ट्रनिष्ठ, देशभक्ति, जनसेवा का सपर्पित निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा -: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर चलो अभियान को आगे बढ़ाने के लिए टिकरापारा वार्ड में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली नगर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल के निर्देश पर आम जनमानस के बीच पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं को अवगत कराते हुए इसे लाभान्वित होने का आग्रह जनमानस से किया। इस अवसर पर नगर मंडल की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिन्हा द्वारा महतारी वंदन, निराश्रित पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनहित करें योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए अन्य अनेक शासन की नीतियों की जानकारी वहीं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित निगम के सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा आज अपने कर्तव्य लिस्ट राष्ट्र को समर्पित देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं के कारण विश्व में अलग पहचान रखती है और इसी का परिणाम है केंद्र सहित अनेक राज्यों में पार्टी सरकार में होकर जनता से जुड़े हुए कार्यों को आगे बढ़ा रही है जिसमे पार्षद कुलेश सोनी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मण गौतम सरिता आसाई हरी शांडिल्य अमरदीप देवकी साहू राजेश साहू मोनिका साहू सरला पंडे वार्डवासी उपस्थित रहे






