युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी आशीष साहू जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

इमारत वहीं टिकती है जिसकी नींव पक्की होती है और क्षेत्र की तरक्की युवा नेतृत्व के हाथों में ही सुरक्षित होती है इसी विश्वास और उम्मीद के साथ आज बेहद गर्व और खुशी हो रही है कि मेरे सुपुत्र चिरंजीव आशीष साहू को जिला युवा कांग्रेस कमेटी धमतरी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने युवा सोच और नई ऊर्जा पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आशीष इस दायित्व को पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाते हुए क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि सेवा संघर्ष और जिम्मेदारी का अवसर है और भरोसा है कि आशीष इस अवसर को एक नई पहचान और सफलता में बदलेंगे एक बार फिर बहुत बहुत बधाई और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं

Recent Posts