महिला खेलकूद स्थल, मिशन मैदान की निगम ने त्वरित की सफाई

धमतरी-: खेल पखवाड़ा द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण सफाई ,पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओ की कई बार दरकार रहती है हालांकि आयोजन समिति एवं पंडित राजेश शर्मा द्वारा आयोजन में किसी भी प्रकार का कोई कोर कसर तैयारी संबंधी नहीं की है वह नियमित रूप से स्वयं उपस्थित होकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहते हैं लेकिन महिला खेलकूद प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में महिलाओं के उमड़ जाने के कारण तथा खाने पीने के अनेक स्टाल लगे होने से कल शाम यत्र तत्र कचरा का बिखराव हो गया था जिसकी जानकारी निगम के सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार लोगों को दिए जाने पर उन्होंने त्वरित रूप से कदम उठाते हुए रात्रि में ही सारे संसाधनों को योग कर व्यवस्था बहाल करते हुए मिशन मैदान को पुनः व्यवस्थित करते हुए खिलाड़ियों को सौपकर रात्रि 8:30 बजे से क्रिकेट मैच को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जिसके लिए खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा, रघुवीर बघेल ने निगम प्रशासन का धन्यवाद दिया है तथा सफाई विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विभाग अध्यक्ष निलेश लूनिया के शीघ्र से ज्ञान लेने पर धन्यवाद देते हुए उन्हें जन सेवा के लिए समर्पित भाव से आगे भी कार्य करने की अपेक्षा की है।

Recent Posts