विकसित राष्ट्र के आधार शिला है शिशु – कुलेश सोनी धमतरी -: राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में एकीकृत बाल विकास परियोजना महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन प्रदान करने की दृष्टिकोण से पोषण किट का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर पार्षद कुलेश सोनी ने हितग्राहियों को किट प्रदान करते हुए कहा कि देश के सुनहरे भविष्य को संवार कर समाज के लिए तैयार करने की दृष्टिकोण से राज्य की सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं आम जनमानस को समर्पित करती है जिसमें आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों को सुपोषित एवं जीवन रक्षा हेतु स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य इसका प्रमाणित उदाहरण है सोनी ने आगे कहा कि जिस राज्य का भविष्य बच्चे खुशहाल होंगे उसे राज्य का विकास को कोई नहीं रख सकता जिसमे प्रियंका साहू पर्यवेक्षक सुश्री अर्चना साहू पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महेश्वरी संगीताअंगारे ममता डॉली देवांगन दीपमाला गजेंद्र उपस्थित रहे






